फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Promote cultivation of medicinal plans flops

औषधीय खेती को बढ़ावा देने की योजना फ्लॉप

Sun, 10 Jan 2016 08:39 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 10 Jan 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन

औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई संजीवनी योजना जिले में खुद ही सहारे के लिए तरस रही है। बजट और सुविधाओं के अभाव में किसान औषधीय खेती से मुंह मोड़ने लगा है। स्थित यह है कि चालू वित्तीय वर्ष में योजना के तहत एक भी किसान को अनुदान नहीं मिला है। नतीजन औषधीय खेती के रकबा में करीब 150 हेक्टेयर की गिरावट आई है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए 2014 में संजीवनी योजना शुरू की गई थी। इसमें औषधीय खेती करने वाले किसानों को फसल की कुल लागत के 30 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। योजना लागू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। वित्तीय वर्ष 2014-2015 में योजना की ओर किसानों का रुझान दिखा। जिले में करीब 300 हेक्टेयर में तुलसी और सतावर जैसी औषधीय फसलें हुईं। 90 किसानों को अनुदान भी मिला। वित्तीय वर्ष 2015-16 में किसानों का औषधीय खेती से मोहभंग होने लगा। चालू वित्तीय खत्म होने को है, लेकिन अब तक एक भी किसान को अनुदान नहीं मिला है। इसके चलते जिले में औषधीय खेती का रकबा घटकर सिर्फ 150 हेक्टेयर रह गया है। प्रोत्साहन न मिलने से संजीवनी योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

00
जागरूकता के नहीं हो रहे उपाय
बदायूं। संजीवनी योजना के प्रति किसानों को जागरुक करने के उपाय भी नहीं हो रहे हैं। जिले की जल-वायु तुलसी, सतावर, सफेद मूसली, अश्वगंधा जैसी फसलों की औषधीय खेती के अनुकूल है, लेकिन इसको लेकर किसानों में जागरूकता का अभाव है। कृषि और उद्यान विभाग भी किसानों को जागरूक करने के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



2015-16 का अब तक नहीं मिला बजट
बदायूं। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा रहा है कि किसानों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लिए अब तक वर्ष 2015-16 का बजट जारी नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में सिर्फ ढाई महीने का वक्त बाकी है। ऐसे में साफ है कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर सरकार कितनी गंभीर है।



वर्जन-
पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में करीब 300 हेक्टेयर में औषधीय खेती हुई थी। करीब 90 किसानों को लाभान्वित किया गया था। चालू वित्तीय वर्ष में रकबा कुछ कम हुआ है। किसानों को अनुदान के लिए अब तक चालू वित्तीय वर्ष का बजट नहीं मिला है। खेती का जो लक्ष्य दिया गया है, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
-आरके वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed