फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prom families Divided household goods

जलसे में परिवारों को बांटा घरेलू सामान

Mon, 22 Jun 2015 07:58 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Mon, 22 Jun 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक संस्था जमीयतुल आइम्मा की निगरानी में हयूमन वेलफेयर दिल्ली से तशरीफ लाए इस्लाम अंसारी ने रमजान की अहमियत के नाम से एक जलसे का आयोजन किया। इसमें करीब दो सौ परिवारों को रमजान के मौके पर घरेलू सामान और खाद्य सामग्री वितरित की गई। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नवादा स्थित मदरसे पर आयोजित जलसे को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व चैयरमेन उर्दू एकेडमी, उत्तर प्रदेश मौलाना डा. यासीन अली उस्मानी ने रमजान की अहमियत व  फजीलत पर तफसील से रोशनी डाली। इस इमदादी प्रोग्राम को सराहा और इसमें अपना भी सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को देश की एकता व गंगा-जमुनी तहजीब के लिए असरदार बताया। तहसीलदार नानक सिंह ने खाद्य सामग्री वितरित करते समय अपने निजी कोष से भी मदद की। अंत में आइम्मा के सदर हाफिज इरफान ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही आगे ऐसे इमदादी प्रोग्राम कराने में भरपूर सहयोग की अपील की। कोतवाल अशोक कुमार सिंह, हाजी अली हुसैन, कारी फरीदुज्जमा, हाफिज रफीक अहमद, कारी खलीकुर्रहमान, हकीम नासिर, सलीम अंसारी, जमीरूल हसन, डा. मुहम्मद अहमद, अमीरूल हसन, कारी तौसीफ, पप्पू, कारी असलम, सरबर अंसारी, हाफिज अजमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed