फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   products high prise in lockdown

लॉकडाउन: 17 वाला गुटखा 25 और पांच का बिक रहा नौ रुपये में

Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
products high prise in lockdown
उझानी (बदायूं)। कोराना का संक्रमण रोकने के लिए समूचे देश में लॉकडाउन है। सरकार ने किराना, राशन और रोजमर्रा के जरूरी सामान की दुकानें निश्चित समय में खोलने की छूट दी है। मगर शराब, पान मसाला आदि की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंध है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि लॉकडाउन में किसी भी चीज की काला बाजारी नहीं होगी। खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हैं। मगर शासन की सख्ती के बावजूद लोग कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रतिबंध होने से बीडी, सिगरेट और पान मसाला फुटकर दाम से डेढ़-दोगुना महंगा करके बेच रहे हैं। किराना स्टोर हो या पान की दुकान अधिकांश कारोबारी सामान महंगा करके बेच रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बावजूद बीडी-सिगरेट और पान मसाला खाने वालों के शौकीन किसी कीमत पर सामान खरीद रहे हैं। कोई चैनी-खैनी का लती है, तो किसी को सुबह नास्ते के बाद अगर पान मसाला या फिर सिगरेट न मिले तो चैन नहीं आता है। लॉकडाउन के कारण घरों में रहने से लोगों के बीड़ी, सिगरेट की खपत बढ़ी है। बिक्री पर प्रतिबंध और खपत ज्यादा होने से दुकानदार फुटकर दाम से ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं। लॉकडाउन में 17 रुपये वाला रजनीगंधा का पाउच 25 रुपये में बिक रहा है। कैप्सटन की सिगरेट 10 रुपया तक बिक रही है। सबसे ज्यादा महंगाई गोल्ड मोहर पर है। जानकारों की मानें तो महंगाई की एक वजह यह भी है कि बाहर से माल नहीं आ रहा है। थोक के जिन कारोबारियों के पास पुराना स्टॉक है, उन्होंने 10 से 20 फीसदी तक थोक रेट बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

गुटखे की प्रति पाउच कीमत
ब्रांड खुदरा दाम बिक रहा
रजनीगंधा 17 रुपये 25 रुपये
गोल्ड मोहर 05 रुपये 08 रुपये
गगन 05 रुपये 10 रुपये
विमल 05 रुपये 08 रुपये
कमला पसंद 05 रुपये 09 रुपये
तानसेन 05 रुपये 10 रुपये
--------------------------------------------
सिगरेट प्रति पैकेट
विल्स 95 रुपये 110 रुपये
गोल्ड फ्लैक 90 रुपये 110 रुपये
कैप्सटन 65 रुपये 75 रुपये
कमांडर फिल्टर 45 रुपये 55 रुपये
गली-मोहल्लों में खूब बिक रही शराब
लॉकडाउन के बाद से देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद हैं। दारूबाजों की पसंद भी अलग-अलग है, लेकिन अब उन्हें मनपसंद ब्रांड की शराब नहीं मिल पा रही है। रविवार को पुलिस ने उझानी में एक युवक को देशी शराब बेचते दबोच लिया था। साफ है कि लॉकडाउन में देशी शराब बिक रही है। तस्करों के जरिए हरियाणा की जो शराब बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं भी कोई सामान ओवर रेट में नहीं बेचने दिया जाएगा। रही बात पान, पुड़िया की जो किसी भी कीमत पर नहीं बिकने दिया जाएगा। प्रतिबंध के बावजूद माल बिेचने वालेे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - पारस नाथ मौर्य, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed