फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Procession Taken Out on Parashurama's Birth Anniversary; Chants of Victory Reverberate Through the Town

Budaun News: परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, नगर में गूंजे जयकारे

Mon, 04 May 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Procession Taken Out on Parashurama's Birth Anniversary; Chants of Victory Reverberate Through the Town
शोभायात्रा में परशुराम का रथ लेकर आगे बड़ रहे पदाधिकारी। संवाद
बिल्सी। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा। दोपहर बाद जैसे ही शोभायात्रा महात्मा गांधी पार्क से प्रारंभ हुई, पूरा नगर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव व आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, वहीं डीजे की धुनों और ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की भी शोभायात्रा में उल्लेखनीय भागीदारी रही। यात्रा महात्मा गांधी पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार, थाना मार्ग होते हुए तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ समापन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष कंचन ओझा, रजनीश शर्मा, राहुल शर्मा, दिवाकर मिश्रा, गौतम शर्मा, वरुण शंखधार, पवन उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, भुवनेश शर्मा, विवेक कुमार, अनिल दीक्षित आदि की अहम भूमिका रही।

शोभायात्रा में परशुराम का रथ लेकर आगे बड़ रहे पदाधिकारी। संवाद

शोभायात्रा में परशुराम का रथ लेकर आगे बड़ रहे पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed