फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Proceed according to the glorious history Agrabandhu,

गौरवशाली इतिहास के अनुरूप आगे बढ़ें अग्रबंधु

Wed, 02 Nov 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Proceed according to the glorious history Agrabandhu,
महोत्सव में विजेता बालिका को पुरस्कृत करते विधायक संजीव अग्रवाल। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का सोमवार देर रात समापन हो गया। बरेली कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल ने गौरवशाली इतिहास के अनुरूप आगे बढ़ने की सलाह दी। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने फूलों से होली खेली।
विज्ञापन

मिल कंपाउंड स्थित धर्मशाला में हुए समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सामूहिक और एकल नृत्य प्रस्तुत किए। कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मयूर नृत्य किया और फूलों से होली खेली। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के साथ मेधावी और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों में अध्यक्ष अवनीश गोयल, महामंत्री प्रवीण मित्तल, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अखिल अग्रवाल, सत्येंद्र गोयल, रतन जिंदल आदि ने समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस दौरानमुनीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, नीलांशु अग्रवाल, राजीव गोयल, अमित मित्तल, संजय मित्तल, गौरव गर्ग, धीरज मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में शौर्य-आस्था अव्वल, नृत्य में मानसी
समारोह के तहत हुई प्रतियोगिताओं में फैंसी ड्रेस जूनियर में शौय अग्रवाल प्रथम, ईशी द्वितीय और आन्या ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर में आस्था गोयल को पहला स्थान मिला। बाल थ्रो में अनिका प्रथम, श्रेष्ठ गोयल द्वितीय रिषिक तृतीय, बाल इन टब में राधिका गोयल प्रथम, आस्था द्वितीय और अदिति तृतीय, वेस्ट मैटेरियल से वस्तुएं बनाने में अन्वी प्रथम, शताक्षी द्वितीय, प्रतियोना तृतीय, मेवा से ज्वैलरी बनाने में प्रीती गर्ग प्रथम, ऋतु गोयल द्वितीय और मणिका तृतीय, मेहंदी में नीतू गर्ग प्रथम, शशि गर्ग द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं।

कलश सज्जा में मानसी प्रथम, अन्वी द्वितीय, नृत्य सीनियर वर्ग में मानसी प्रथम, केशव द्वितीय निवृति तृतीय, जूनियर वर्ग में उर्विका प्रथम, ईषी द्वितीय और आध्या तृतीय, कृष्ण के रूप में श्रेष्ठ गोयल प्रथम, रिषभ द्वितीय और आक्षा तृतीय तो राधा बनकर रिद्धिमा प्रथम, सोना अग्रवाल द्वितीय और समृद्धि तृतीय, मोबाइल कवर डेकोरेशन में गार्गी प्रथम, नव्या द्वितीय, अन्वी तृतीय, भाषण में अंग्रेजी में शुभांगी व हिंदी में गार्गी तुलस्यान प्रथम, कुकिंग विद फायर में मुस्कान प्रथम, सृष्टि द्वितीय और ऋतु गोयल को तृतीय स्थान मिला।

अग्रसेन महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद

अग्रसेन महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed