{"_id":"7fe53faf4091eb4d6ce4f5ca882f67e2","slug":"prmishn-without-kalash-yatra-hold-on-the-young-man-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमीशन कलश यात्रा पर रोक, युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमीशन कलश यात्रा पर रोक, युवक पकड़ा
Ujani
Updated Mon, 11 May 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा के रूट को लेकर एक पक्ष के विरोध से तनाव का माहौल बन गया। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची तो उसके समर्थन में कई महिला और पुरुष भी गेट पर आ धमके। एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। तनाव के मद्देनजर दोनों पक्ष के 22 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बिना परमीशन के कलश यात्रा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मामला सोमवार सुबह का है। गांव में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह शुरू होने से पहले आयोजकों ने कथा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए महिलाओं को कलशयात्रा निकालने के लिए तैयार कराया। यात्रा का रूट पुरानी मठिया से होकर था। इसकी भनक लगते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने रूट नया बताकर पुलिस को फोन कर दिया। कोतवाल देवराज राठी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर आयोजकों में शामिल एक युवक को हिरासत में ले लिया। आयोजकों ने इसकी शिकायत एसडीएम सदर प्रदीप कुमार और सीओ सतीशचंद्र शर्मा से कर दी।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए युवक के समर्थन में कई महिला-पुरुष कोतवाली गेट पर आ गए। महिला-पुरुषों में शामिल राकेश पाल, रक्षपाल, श्रीकृष्ण, मुनेंद्र सुरेश, राजपाल और दीनदयाल आदि ने गुस्से का भी इजहार किया। बाद में एसडीएम और सीओ अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बात की। कोतवाल राठी ने बताया कि कथा पर दूसरे पक्ष के लोगों को एतराज नहीं है। एसडीएम और सीओ ने बिना परमीशन के कलशयात्रा पर भी रोक लगा दी है। दरोगा ओमप्रकाश सिंह ने तनाव के मद्देनजर दोनों पक्ष के 22 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कई बार बन चुका है तनाव का माहौल
उझानी। अल्लापुर भोगी गांव में पहले भी त्योहार के दिनों में कई बार द्विपक्षीय तनाव का माहौल बन चुका है। पिछले साल दोनों पक्ष के लोग खुलकर आमने-सामने आ गए थे। तब दोनों पक्ष में समझौता भी हो गया था, लेकिन अब श्रीमद्भागवत कथा की कलशयात्रा के रूट को लेकर माहौल गरमा गया।