{"_id":"5f9dbf708ebc3e9bcb6f20bc","slug":"private-bus-hit-to-bike-ride-woman-badaun-news-bly425275626","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, पहियों से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, पहियों से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। शनिवार सुबह बिल्सी-बिसौली मार्ग पर एक निजी बस चालक ने ओवरटेक करते हुए एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। इससे महिला बस के नीचे आ गई। उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा निवासी विनोद और उसकी पत्नी अनीता (28) शुक्रवार तड़के गंगा स्नान करने कछला जाने के लिए घर से निकले थे। विनोद हेलमेट लगाए थे। उनकी बाइक बिल्सी-बिसौली मार्ग पर ग्राम गुधनी के नजदीक पहुंची थी। बताते हैं कि उसी समय पीछे से एक प्राइवेट बस आ रही थी। बस ने विनोद की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर लहरा गई। इसके बाद विनोद सड़क की पटरी पर जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी बस के पहिये के नीचे आ गई। उसके ऊपर बस के पिछले पहिये चढ़ गए, जिससे उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। ये हादसा देखकर विनोद बदहवाश हो गए। पीछे से आ रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो सिपाहियों ने आगे से घेरकर बस को पकड़ लिया।
पुलिस ने विनोद के परिवार वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद उसके परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। महिला के एक बेटा और दो बेटी हैं। हादसे के बाद उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।