फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prisoner absconding from parole kept hiding under different name and disguise, arrested after eight years

Budaun News: नाम व भेष बदल छिपता रहा पैरोल से फरार कैदी, आठ साल बाद गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Prisoner absconding from parole kept hiding under different name and disguise, arrested after eight years
दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में मुजरिम। स्रोत-पुलिस
दातागंज (बदायूं)। पैरोल पर छूटने के बाद आठ वर्षों से फरार कैदी जुगल किशोर उर्फ पप्पू को कोतवाली पुलिस और एसओजी ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसने न सिर्फ अपना भेष बदल लिया था, बल्कि अपना नाम मुकेश रख लिया भी। वह इन आठ वर्षों में शाहजहांपुर, बरेली फिर दिल्ली और राजस्थान में रहा।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में हुए दोहरा हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने दातागंज के गांव पापड़ निवासी जुगल किशोर, पूरन, शिव कुमार और इसरार के खिलाफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। न्यायालय ने जुगल किशोर समेत चारों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वर्ष 2014 तक जुगल किशोर जेल में बंद रहा था। इसके बाद वह पैरोल पर छूटकर बाहर आया तो फिर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। सुराग न लगने पर पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ और एसओजी प्रभारी नीरज कुमार, एसआई धर्वेंद्र सिंह को सूचना मिली कि जुगल किशोर डहरपुर तिराहे पर देखा गया है। इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बस में की थी फायरिंग, हो गई थी दो लोगों की मौत
जुगल किशोर का वर्ष 1997 में अपने ही गांव ग्राम पापड़ के 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार गुप्ता से मामूली विवाद हो गया था। जितेंद्र 23 जुलाई को गांव पापड़ से दातागंज जाने के लिए बस में सवार हुआ। ऐसे में जुगल किशोर भी पूरन, शिव कुमार और इसरार के साथ बस में चढ़ गया। बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से जितेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा गनगोला निवासी छह माह के मासूम टीटू पुत्र त्रिवेणी सहाय जाटव की मौत हो गई थी। बस में सवार एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने रासुका की भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed