फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Principled citizens Union creates'

‘चरित्रवान नागरिकों का  निर्माण करता है संघ’

Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
'Principled citizens Union creates'
संघ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में संघ के कार्यकर्ताओं ने दिखाए करतब 
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर के भरत शाखा का वार्षिकोत्सव मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया। इसमें शारीरिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बाद में सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों के परिवारीजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वजारोहण करके किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक समता, सूर्य नमस्कार, योगासन, व्यायाम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जंजीर, ताला-चाबी, रस्साकशी, राम-रावण युद्ध जैसे खेलों का प्रदर्शन करके वाहवाह लूटी। इस मौके पर मुख्य वक्ता देवदत्त शर्मा ने कहा कि संघ की दैनंदिन लगने वाली शाखा देशभक्त, चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करने की प्रयोगशाला है। वहीं जगदीश शरण वाष्र्णेय ने कहा कि संघ सनातन, संस्कृति हिंदू पूर्वज और हिंदुस्तान अपनी मान्यताओं के आधार पर हिंदू समाज को जागृत और संगठित करने का का दैनंदिन लगने वाली शाखा के अंतर्गत करते हैं। इस दौरान अध्यक्ष सर्वेश पाठक, शिक्षक कुशाल वैश्य, ललित सिंह, बिट्टन बाबू गुप्ता, अक्षित, सचिन, अशोक भारती, मुनीश, संदीप, आत्मप्रकाश, योगेंद्र वीर, प्रणवीर, प्रेमस्वरूप, उमेश सिंह, चंद्रपाल, मनोज, आरपी शर्मा, राजीव, कालिका प्रसाद गंगवार, कीर्ति कुमार, अंकुर पाराशरी, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed