{"_id":"69c8288fc2af74766207139b","slug":"principals-of-399-schools-honored-at-the-nipun-felicitation-ceremony-badaun-news-c-123-1-sbly1001-160381-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निपुण सम्मान समारोह में 399 स्कूलों के प्रधानाध्यापक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निपुण सम्मान समारोह में 399 स्कूलों के प्रधानाध्यापक सम्मानित
विज्ञापन
डाइट ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत वि
बदायूं। निपुण भारत मिशन के तहत निपुण विद्यालय परिणाम घोषित होने के बाद ऑडिटोरियम में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया। निपुण सम्मान समारोह में 399 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।
ऑडिटोरियम सभागार में हुए आयोजन में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उसावां की छात्राओं ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है, जो समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को संस्कारवान और निपुण बनाने का आह्वान किया।
वहीं, विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षा को जीवन का अनमोल रत्न बताते हुए कहा कि उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। डाइट प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी ने मिशन के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालयों में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।