फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Principal of Madanlal Inter College suspended

Budaun News: मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को किया निलंबित

Tue, 29 Jul 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Principal of Madanlal Inter College suspended
बदायूं। वित्तीय अनियमितता पर बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी कर दी गई है। यह टीम एक माह में जांच करेगी।
विज्ञापन

नरेंद्र पाल सिंह ने दो साल पहले प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उसी समय से प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल और प्रबंधक राजीव गर्ग के बीच मनमुटाव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें शुरू कर दी। प्रबंधक राजीव गर्ग ने प्रधानाचार्य पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया। जांच के दौरान प्रधानाचार्य का विद्यालय में प्रवेश वर्जित किया गया है। राजीव गर्ग का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशन की पुस्तकें लगाकर आर्थिक लाभ कमाया गया। इसके साथ ही स्कूल कोष से धन का निकासी मनमाने तरीके से किया गया। इस आदेश से एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक और कोतवाल को अवगत कराया गया है। वहीं, डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि संबंध में अभी कोई पत्र नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed