फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prime Minister's House The goal of the allocated

प्रधानमंत्री आवासों  का लक्ष्य आवंटित

Sat, 15 Oct 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले भर में बनेंगे 5656 प्रधानमंत्री योजना के आवास 
सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना के आधार पर हो रहा चयन 

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले से ब्लाकवार लक्ष्यों का आवंटन कर दिया गया। साथ ही ग्राम स्तर तक लक्ष्य आवंटित किया जा चुका है। ग्राम स्तर के अधिकारियों ने सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन करने के साथ ही उनका आधार नंबर, बैंक खाता संख्या समेत तमाम जरूरी प्रपत्र जमा कराना शुरू कर दिया है। इससे लोहिया आवासों का आवंटन होने के बाद इस योजना पर भी तेजी से काम किया जाएगा। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 5656 आवास बनवाने का लक्ष्य मिला है। इसमें सबसे अधिक आवास कादरचौक ब्लाक को 561 और सबसे कम इस्लामनगर ब्लाक को 77 आवास आवंटित किए गए हैं। इसका लक्ष्य ग्राम स्तर तक आवंटित किया जा चुका है। इस पर तेजी से काम न होने की हालिया वजह यह है कि विभागीय कर्मचारी लोहिया आवासों के लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजने में व्यस्त हैं। इससे निपटने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना पर जोर देते हुए काम किया जाएगा। 
विज्ञापन

-------------------
   ब्लाक              लक्ष्य 
1. म्याऊं              229 
2. सहसवान          552
3. इस्लामनगर          77
4. आसफपुर          180 
5. बिसौली            231 
6. अंबियापुर          548
7. सालारपुर           559
8. उझानी              411
9. दहगवां             421
10. दातागंज           557
11. उसावां             425 
12. वजीरगंज          117
13. जगत              431
14. कारदचौक        561
15. समरेर             257 
   कुल            त   5656 
-------------------------
ब्लाकों और गांवों तक लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसमें लाभार्थियों का चयन सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर किया जाएगा। ग्राम स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-अच्छे लाल सिंह यादव, सीडीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed