फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Priest's body found hanging in the temple premises of Sovaranpur village.

Budaun News: गांव सोवरनपुर के मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला पुजारी का शव

Sun, 21 Jun 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Priest's body found hanging in the temple premises of Sovaranpur village.
चंद्रपाल फाइल फोटो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सोवरनपुर के पास बदायूं-दातागंज मार्ग पर ब्रह्मदेव मंदिर में शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी का शव फंदे से लटकता मिला। पुजारी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मंदिर परिसर में शव लटका मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सोवरनपुर निवासी नील कमल ने बताया कि उसके पिता चंद्रपाल सिंह गांव के ही बाहर ब्रह्मदेव मंदिर पर 20 वर्षों से मंदिर की सेवा, देखरेख और पूजा-अर्चना पुजारी के रूप में करते आ रहे थे। इसके साथ ही वह आसपास गांव के लोगों का इलाज भी किया करते थे।
विज्ञापन

नील कमल ने बताया कि वह रोज शाम को मंदिर से घर चले जाया करते थे। शुक्रवार रात कुछ काम होने की बात कहकर मंदिर परिसर में ही रुक गए थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के सभी लोग जब पहुंचे तो मंदिर परिसर में शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार रात किसी ने उनको मारकर फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। चंद्रपाल के दो बेटे, नील कमल और हेेमंत कमल, और दो बेटी हैं। घटना के बाद परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है।


गांव के प्रधान की ओर से पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने पुजारी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट में मौत का कारण एंटी हैंगिग आया है। - रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी

चंद्रपाल फाइल फोटो

चंद्रपाल फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed