{"_id":"6732588af7de001f370233a6","slug":"pride-of-uniform-they-are-neither-afraid-of-challan-nor-of-losing-their-lives-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129178-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का घमंड : इन्हें न चालान का भय न ही जान जाने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी का घमंड : इन्हें न चालान का भय न ही जान जाने का
विज्ञापन
पुलिस लाइन चौराहे पर बिना हेलमेट के बाइक पर जाते पुलिस कर्मी। संवाद
बदायूं। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों का चालान काटने वाले पुलिसकर्मी स्टाफ का रौब दिखाकर खुद ही सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर रफ्तार भर रहे हैं। उन्हें न चालान का भय है और ना ही जान जाने का। जिम्मेदारों के अनदेखी करने से ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
सोमवार को शहर के तिराहे व चौराहे की पड़ताल की तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। बिना हेलमेट चलने वाले कई पुलिस वाले मिले। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरे इन पुलिसकर्मियों को कहीं यातायात पुलिस व सिविल पुलिस ने रोका नहीं, क्योंकि ये तो स्टाफ हैं। इनका चालान कैसे किया जा सकता है।
नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद आम जनता पर तो खूब कार्रवाई हो रही है, लेकिन इसका पालन कराने वाले खुद नियम तोड़ रहे हैं। यह तस्वीर पुलिस लाइन चौराहे के पास की है। यहां से बाइक से गुजर रहे डबल सवारी पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
तस्वीर सिविल लाइंस की है। कहते हैं कि पुलिस सरकार की अहम कड़ी है, जो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, लेकिन जब जिम्मेदार ही कानून तोड़े तो फिर जनता से उम्मीद कैसे की जाए। पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहन रखी है।
तस्वीर इंद्रा चौक की है। एक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो पुलिस कर्मी जाते मिले। दोनों भले ही बिना हेलमेट के लोगों का चालान काट देते हों, लेकिन सोमवार को दोनों ही बिना हेलमेट के ही बाइक पर सवार दिखे। ऐसे में उनमें वर्दी का घमंड दिख रहा था।
एसएसपी पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोई यातायात नियमों का पालन नहीं करता दिखे तो उस पर कार्रवाई अवश्य की जाए। फिर वह चाहे पुलिस कर्मी ही क्यों न हो। सार्वजनिक स्थल पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।- कमलेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक