{"_id":"69cc12709705694c3003c11b","slug":"prices-of-plastic-products-have-risen-by-10-to-25-percent-badaun-news-c-123-1-bdn1037-160564-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्लास्टिक के उत्पादों पर 10 से 25 फीसदी तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्लास्टिक के उत्पादों पर 10 से 25 फीसदी तक बढ़े दाम
विज्ञापन
शहर में एक दुकान के बाहर रखे हुए प्लास्टिक उत्पाद। संवाद
बदायूं। अमेरिका-ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते कंपनियों को कच्चा माल न मिलने के कारण प्लास्टिक उत्पादों के दाम 10 से 25 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। बाजार में प्लास्टिक की बाल्टी, मग, बोतल, टब और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं पहले की तुलना में महंगी हो गईं हैं। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
युद्ध के चलते फैक्ट्रियों में कच्चे माल की आपूर्ति न होने के कारण और उत्पादन लागत बढ़ने से कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। इसी की तुलना में बाजार में भी दुकानदारों ने उत्पादों पर दाम बढ़ा दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि कॉर्मिशयल सिलिंडर और प्लास्टिक दाने की कमी से उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे यह उछाल आया है।
विक्रेता मोहम्मद फैज ने बताया कि पहले प्लास्टिक की सामान्य बाल्टी 120 से 140 रुपये में मिल जाती थी, वही अब 150 से 170 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह प्लास्टिक मग की कीमत 20 से 30 रुपये से बढ़कर 35 से 50 रुपये हो गई है। पानी की प्लास्टिक की बोतलें, जो पहले 20 से 25 रुपये में मिलती थीं, अब 25 से 35 रुपये तक बिक रहीं हैं। दुकानदारों के अनुुसार, पुरानी प्लास्टिक के बनाए गए उत्पादों पर 10 प्रतिशत और नए प्लास्टिक के उत्पादों पर 20 से 25 फीसदी तक दाम बढ़ गए हैं।