फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   preparation in difficulties

विपत्तियां आने पर स्वयं को  तैयार रखने के गुर सिखाए

Wed, 30 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 30 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में बीपी सिंह स्मारक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उझानी में चल रहे ‘बेटियां बनें आत्मरक्षक’ कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को डूबते हुए को बचाना, आपदाओं और दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार देने के साथ जीवन जीने की कलाओं को सिखाया।
विज्ञापन

डायरेक्टर शैलेंद्र यादव ने राष्ट्रध्वज फहराया और कहा कि बालिकाएं श्रेष्ठ संस्कारों से परिवार में स्वर्ग जैसा वातावरण बनाएं। अपनी प्रतिभाओं को पहचानें। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं जीवन में आने वाली मुश्किल चुनौतियों से न घबराएं, अपने ऊंचे आदर्श से बुलंदियों तक का मार्ग प्रशस्त करें। प्रतिभाएं, सुविधाएं और संसाधनों की कमी नहीं देखती। परिश्रम से तपा व्यक्तित्व जीवन को निखारता चला जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता यादव ने कहा कि संघर्ष हमारे जीवन के लिए वरदान है। यह दु:खों को सुखों में बदल कर हजारों खुशियां हमारे आंगन में ला देता है। बालिकाओं को दूसरे दिन प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर बनाना, मरीज को लेजाना, हाथों की सीटें, अनुमान लगाना, ऊचाई व चौड़ाई ज्ञात करना, पट्टियां बांधना और विपत्तियां आने पर स्वयं को तैयार रखने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर शिक्षिका हंसा मिश्रा, पूनम श्रीवास्तव, जूली शर्मा, कंचन साहू, नीलम, बेबी, तबस्सुम बी, नगमा बी, मोहिनी शर्मा, रश्मि यादव, मीनाक्षी यादव, अनामिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed