फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preparation for board exams in full swing, answer sheets sent to 50 centres

Budaun News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, 50 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजीं

Fri, 14 Feb 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation for board exams in full swing, answer sheets sent to 50 centres
बदायूं। यूपी बोर्ड की 24 फरवरी से होने वाली परीक्षा की तैयारी विभाग ने तेज कर दी है। शुक्रवार तक स्ट्रांग रूम से लगभग 50 परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गईं। इसी के साथ ही प्रवेशपत्र भी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को रिसीव कराए जा रहे हैं। 50 फीसदी स्कूल के प्रधानाचार्य अपने प्रवेशपत्र ले जा चुके हैं। बाकी प्रवेश पत्र लेने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार व एडीएम वित्त वैभव कुमार को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव व एसपी देहात केके सरोज को जोनल पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही दस जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


जनपद में 305 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। इनमें पढ़ने वाले 67,847 विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनके लिए 100 परीक्षा केंद्र पहले से निर्धारित हैं। शुक्रवार को उन परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं, जिन्हें केंद्र प्रभारियों ने रिसीव किया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जीआईसी इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए करीब पचास स्कूलों को करीब ढाई लाख कॉपियां भेजी गईं हैं। काॅपी के प्रत्येक पन्ने पर बोर्ड का लोगो है, जिससे एक भी पेपर इधर से उधर नहीं किया जा सकेगा। साथ ही केंद्रों को उत्तर पुस्तिका कड़ी निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन व वित्त को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी व एसपी देहात को जोनल पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में छह सचल दल बनाए गए हैं। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है।




विभाग ने रोडवेज के एआरएम को भेजा पत्र
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से रोडवेज डिपो के एआरएम को पत्र भेजकर 24 फरवरी से हर रूट पर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षकों और परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेशपत्र लेने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार तक जिले के 50 फीसदी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेशपत्र प्राप्त कर चुके थे। सोमवार तक सभी को प्रवेशपत्र ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed