फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preeti of Kadar Chowk tops in 100 meter race

Budaun News: 100 मीटर दौड़ में कादरचौक की प्रीति अव्वल

Tue, 01 Oct 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Preeti of Kadar Chowk tops in 100 meter race
स्पोर्ट्स स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी बालिका जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग लेती छा
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद सह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कादरचौक की प्रीति प्रथम रहीं।
विज्ञापन

डीएम निधि श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके व मशाल जलाकर किया। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें कादरचौक की प्रीति ने प्रथम, जगत की काजल पाल ने द्वितीय, म्याऊं की मीना ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

लंबीकूद प्रतियोगिता में जगत की वर्षा ने प्रथम, म्याऊं की मोनी ने द्वितीय, म्याऊं की अन्नू ने तृतीय, जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में म्याऊं की मंजू प्रथम, म्याऊं की उपासना द्वितीय, बिसौली की शीला तृतीय, सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में म्याऊं की मोनी प्रथम, कादरचौक की प्रीति ने द्वितीय, उसावां की शीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की लंबीकूद में उझानी ग्रामीण की निशा प्रथम, सहसवान की शीतल द्वितीय, दहगवां की गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के शुभारंभ पर डीएम ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सालारपुर की शिक्षिका प्रतिभा ने डीएम को उनको स्केच बनाकर दिया। इस अवसर पर बीएसए वीरेंद्र सिंह, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, सुदेश चंद्र, कामेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद सह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एकल से लेकर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसको सभी ने पसंद किया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी बालिका जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग लेती छा

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी बालिका जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग लेती छा

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी बालिका जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग लेती छा

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी बालिका जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग लेती छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed