फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Precaution: Action will be taken if the mask reaches the district hospital without

एहतियायत : जिला अस्पताल में बिना मास्क पहुंचे तो होगी कार्रवाई

Fri, 14 Jan 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Precaution: Action will be taken if the mask reaches the district hospital without
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल में अब रोगी और तीमारदार बिना मास्क के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओपीडी में भी रोगी और उनके तीमारदार के बिना मास्क प्रवेश पर रोक रहेगी। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने अस्पताल परिसर में बिना मास्क किसी के प्रवेश पर रोक लगा दी है। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के लिए मास्क अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल परिसर में तीन स्टाफ नर्स भी संक्रमण का शिकार हो चुकी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों औसतन आठ से नौ सौ रोगी रोज आ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें ज्यादातर रोगी और उनके तीमारदार मास्क का इस्तेमाल नहीं करते। ओपीडी में लाइन के दौरान दो गज की दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा। बृहस्पतिवार को जिले में तीसरी लहर के दौरान रिकार्ड 92 संक्रमित मिलने के बाद सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राज ने अस्पताल परिसर में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में मास्क और दो गज की दूरी को अनिवार्य करने के साथ ही ओपीडी स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि ओपीडी में किसी रोगी या तीमारदार को बिना मास्क प्रवेश न करने दिया जाए। अगर कोई अस्पताल परिसर में बिना मास्क मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो-13
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण लापरवाही है। जिला अस्पताल स्टाफ में ही तीन संक्रमित मिल चुके हैं। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में बिना मास्क प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। अस्पताल परिसर में मास्क अनिवार्य रहेगा। मास्क का इस्तेमाल न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed