{"_id":"683366b11dac49a0e00a5bb4","slug":"pre-monsoon-rain-exposed-the-reality-of-drain-cleaning-30-thousand-people-affected-badaun-news-c-123-1-bdn1008-140017-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्री मानसून की बारिश में नाला सफाई की खुली पोल, 30 हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्री मानसून की बारिश में नाला सफाई की खुली पोल, 30 हजार लोग प्रभावित
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड फील्ड में भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। प्री मानसून की पहली बारिश में नगर पालिका के नाला सफाई के दावे हवाई हो गए। नाला सफाई पर अभी तक चार लाख से अधिक रुपये खर्च हो गए, लेकिन इसका फायदा शहर की जनता को नजर नहीं आ रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया। इससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई।
रविवार की सुबह 19.25 एमएम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बारिश ने शहर के नाला सफाई के दावों की कलई खोल दी। नगर पालिका ने दावा किया था कि मानसून आने से पहले सभी नालों को साफ करवा दिया जाएगा। सफाई के लिए उन्होंने शहर को दो हिस्सों में बांटा है। इसके लिए आउटसोर्सिंग पर 40 मजदूरों को लगाया। उन पर प्रतिदिन 16,400 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में एक मई से अब तक सफाई पर करीब चार लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया जा चुका है। बावजूद इसके शहर में नाला सफाई सही से नहीं हो पा रही है।
हालत यह है कि रविवार को हुई बारिश ने नगर पालिका के दावों पर पानी फेर दिया। बरसात के कारण शहर के भामाशाह चौक, शिव चौक, सकरी क्लीनिक रोड, मिशन कंपाउंड, जोगीपुरा, नेकपुर, टिकटगंज, आर्य समाज, लोटनपुरा, पनवाड़ी समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। करीब दो से तीन घंटे तक इन सड़कों पर जलभराव रहा। इसकी वजह से इन लोगों का उधर से निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बरसात के मौसम में नाले और सड़कें बनवाने की आई याद
-हर साल इन दिनों बारिश आती है। यह जानते हुए भी नगर पालिका ने शहर में 6.88 करोड़ लाख से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसमें 4,04,33,216 रुपये से 14 नाले, 2.84 करोड़ रुपये से 43 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। अब बारिश होने पर यह काम बंद हो गए। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पहले आने की उम्मीद है। ऐसे में यह निर्माण कार्य अब बीच में रोक दिए जाएंगे। साथ ही निर्माण सामग्री भी खराब होगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ उधर से निकलने वालों की परेशानी होगी और धन की भी बर्बादी होगी।
-- -- -- -- -- -
फैक्ट फाइल
- 10 बड़े नालों निर्माण
-14 माझोले नालों का निर्माण
-40छोटे नालों का निर्माण
-40 सफाई कर्मचारी लगाए हैं
- 410 रुपये प्रतिदिन एक सफाई की मजदूरी
-- -- -- -- -- -- --
मेला पर भी पड़ा असर
- शहर के गांधी ग्राउंड में लगने वाले मेले पर भी बारिश का असर पड़ा। सुबह हुई बारिश की वजह से मेला में पानी भर गया। इससे दुकानें और झूले बंद हो गए। मैदान में पानी भरा होने से रविवार को वहां कोई नहीं गया।
-- -- -- --
संग्रामपुर मार्ग पर भरा पानी
दबतोरी। बारिश होने से संग्रामपुर मार्ग पर पानी भर गया। इससे रोड पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
-- -- -- -- -
वर्जन--
- नालों की सफाई लगातार कराई जा रही है। बरसात बेमौसम हुई है। जल्द ही सभी नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। - सुरेश पाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ

वर्जन