{"_id":"58275c174f1c1bf77eb3bb57","slug":"praise-ganga-in-kakoda-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मैया में दूध चढ़ा की मेला सकुशल संपन्न होने की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मैया में दूध चढ़ा की मेला सकुशल संपन्न होने की कामना
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा मैया में दूध चढ़ा की मेला सकुशल संपन्न होने की कामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतित पावनी गंगा तट पर लगने वाले ककोड़ा मेेला का शनिवार को मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री राम गोविंद चौधरी व सांसद धर्मेंद्र यादव ने विधिवत उद्घाटन किया। घाट पर गंगा मां की आरती अर्चना कर दुग्ध का अर्घ्य देकर सकुशल मेला संपन्न होने की प्रार्थना की। हेलीकॉप्टर की वजह से समय की उपलब्धता कम होने की वजह से महज औपचारिकताएं निभाई जा सकीं। मंच से सूक्ष्म संबोधन दिया। आनन-फानन में अभिवादन समारोह हुआ। मुख्य स्नान सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा। रविवार को गंगा तट पर महाआरती की जाएगी।
इस बार मेले के उद्घाटन का मुख्य स्नान से दो दिन पूर्व हुआ। ककोड़ा मेले में रेत पर बनाए गए हेलीपैड पर करीब दो बजकर 48 मिनट पर मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री राम गोविंद चौधरी को लेकर हेलीकॉप्टर उतरा। साथ में बदायूं लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव भी रहे। पहले से मौजूद सपा जिलाध्यक्ष, विधायकों व सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच से मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार ने जनता हित में जितना विकास कार्य कराया है। उतना आज तक किसी ने नहीं कराया। विकास को देखकर ही सांप्रदायिक शक्तियां बौखला गईं हैं। सांसद ने जनता को ऐतिहासिक मेला ककोड़ा की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को नए राशन कार्डों का भी मुख्य अतिथि ने वितरण किया। विकास प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के बैंड ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष मधु चंद्रा, जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर विधायक आशीष यादव, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, हरप्रसाद सिंह पटेल, कैप्टन अर्जुन, महेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक प्रेमपाल, मुनीश सिंह परिहार समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे। डीएम पवन कुमार, एसएसपी महेंद्र यादव समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सफाई कर्मी संघ ने सौंपा ज्ञापन
मेला ककोड़ा। उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर नौ सूत्रीय ज्ञापन मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी को सौंपा। उन्होंने मंच पर माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस मौके पर प्रेम सिंह यादव, अमरपाल सिंह यादव, लल्लू सिंह, प्रमोद कुमार, विजय सिंह यादव, मुकेश यादव, सुशील यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
गंगा तट साफ रखने के लिए किया जागरूक
मेला ककोड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मेले में दूसरे दिन प्रात: प्रभात फेरी निकालकर जनजागरण और सफाई अभियान चलाया। निर्मल गंगा जन अभियान के जिला संयोजक सुखपाल शर्मा ने कहा कि अनुशासित रहे, मां गंगा के तटों और मेला प्रांगण को गंदा न करें, स्वच्छता बनाए रखें। सहसंयोजक रघुनाथ सिंह ने कहा कि मां गंगा सदियों से प्राणियों को जीवन और प्रकृति को पोषण देती आ रही है। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि निर्मलता प्रदान करने वाली मां गंगा को कूड़ा कचरा डालकर प्रदूषित न करें। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र के निर्देशन में मेला ककोड़ा में रामकिशन नारद, नरेंद्र कुमार और रामवीर सिंह की टीमों ने गंगा तट और मेले में सफाई अभियान चलाया और मेघा उद्घोषक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।