Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pragya Club will be formed in schools, the path to employment for girl students will be easy

Budaun News: स्कूलों में बनेगा प्रज्ञा क्लब, छात्राओं के रोजगार की राह होगी आसान

Fri, 16 May 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pragya Club will be formed in schools, the path to employment for girl students will be easy
बदायूं। जनपद के 305 माध्यमिक स्कूलों में बालिकाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रज्ञा अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं की काउंसलिंग कर उनकी रुचि के अनुसार विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि भविष्य में उनकी पढ़ाई और रोजगार की राह आसान हो सके।
विज्ञापन

प्रज्ञा क्लब का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य करेंगे। विज्ञान, गणित, कला, सामाजिक विज्ञान और खेल के शिक्षकों के साथ-साथ गैर सरकारी संगठन, कौशल विकास मिशन, करियर काउंसलर, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ व महिला पुलिस के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। प्रज्ञा क्लब के माध्यम से छात्राओं की रुचि का आकलन कर उन्हें उनके चुने हुए करियर क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें विभिन्न अवसर में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक प्रज्ञा क्लब के गठन का निर्देश दिया है। इसमें छात्राओं की रुचि के अनुरूप उन्हें प्रेरित और मार्गदर्शन किया जाएगा, ताकि वह अपने करियर में सफलता हासिल कर सकें। जल्द ही स्कूल के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--


डीएम होंगे समिति के अध्यक्ष
जिला स्तर पर प्रज्ञा समिति का गठन किया जाना है। उसमें डीएम अध्यक्ष और सीएमओ उपाध्यक्ष होंगे। समिति में पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित सदस्य के अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी, आईटीआई प्राचार्य, गैर सरकारी संगठन, उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति हर तीन महीने में क्लब के लोगों की गतिविधियों की समीक्षा करेगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कृत भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed