{"_id":"6733ad7f227f7d75cb0c0786","slug":"pradhan-got-chandaniya-tree-cut-without-auction-asked-for-explanation-badaun-news-c-123-1-sbly1029-129244-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रधान ने बिना नीलामी कटवा दिया चंदनिया का पेड़, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रधान ने बिना नीलामी कटवा दिया चंदनिया का पेड़, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बदायूं। प्रधान ने बिना नीलामी के सरकारी भूमि में खड़ा चंदनिया का पेड़ कटवाकर बेच दिया। शिकायत हुई तो रुपये सरकारी खजाने में जमा कर प्रधान खुद को बचाने में लग गया, लेकिन बिना नीलामी पेड़ बेचने में प्रधान को दोषी करार दिया गया है। डीपीआरओ यावर अव्वास ने प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। न देने पर कमेटी गठित कर वित्तीय अधिकार सीज करने की चेतावनी दी गई है।
गांव की सरकार में जिम्मेदार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मामला दातागंज तहसील के गांव गुढ़ाना का सामने आया है। यहां के रहने वाले तसब्बर अली ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान ने जल जीवन मिशन के तहत गाटा संख्या 130 खलिहान की भूमि पर खड़ा चंदनिया का पेड़ कटवाकर 16 हजार रुपये में बेच दिया है।
जब मामले में एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह तहसीलदार से जांच कराई गई तो सामने आया कि पेड़ को काटने के लिए नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। वन विभाग से भी इस पेड़ को काटने की अनुमति नहीं ली गई, न ही तहसील के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके लिए ग्राम प्रधान को दोषी माना गया है। जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ यावर अव्वास ने प्रधान से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।