फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pradarshan

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर भाजयुमो कार्यकर्ता भड़के

Thu, 06 Jan 2022 07:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपाई। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक को लेकर लोगों में गुस्सा है। भाजपा युवा मोर्चा ने बृहस्पतिवार को इसके विरोध में इंदिरा चौक पर प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। पंजाबी समाज ने भी पीएम की सुरक्षा में चूक पर रोष जताया। इसे पंजाब सरकार की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पारस गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर इंदिरा चौक पर जमा हुए। यहां पीएम मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पारस गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को भटिंडा रैली में जाते वक्त उनके काफिले को घेरना दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज मोदी, राजीव गुप्ता, शांतनु दुबे, यस मशीह , संजीव साहू, अनिल साहू, विवेक उपाध्याय , वैभव साहू आदि रहे।
विज्ञापन

इधर पंजाबी समाज सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर रोष व्यक्त किया गया। समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने कहा कि पंजाब यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बड़ा मामला है। पीएम मोदी की लोकप्रियता को पाकिस्तान और कनाडा, लंदन में बैठे खालिस्तानी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। बैठक में सुशील धिंगड़ा, सरदार परविंदर सिंह दुआ, अशोक नारंग, जगजीत बोहरा, हरीश चुघ, गुरदीप सिंह धिंगडा़, राजेंद्र अनेजा, ओम कोचर, सुनील धिंगडा़, राकेश सेठी, नवनीत सिंह दुआ, अनिल जटवानी, वरुण आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए किया महामृत्युंजय जाप
बदायूं। पीएम मोदी के लिए भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को शहर समेत उझानी और बिसौली में महामृत्युंजय जाप किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पंजाब सरकार की सोची समझी साजिश है। इस मौके पर तारावर्ती मौर्य, मोनिका रस्तोगी, योगिता रस्तोगी, प्रीति, सविता शर्मा, सोनम, ममता वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed