फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pradarshan against jalbharav

जनता उबली तो सिहर उठा पुलिस प्रशासन

Sat, 03 Jan 2015 12:28 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 03 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
pradarshan against jalbharav
शहर शुक्रवार को जाम और प्रदर्शन के नाम रहा। शहर में जलभराव को लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) राजमार्ग पर सुबह दो बार जाम लगाया। वहीं कोतवाली के समीप बिजली उपकेंद्र पर कबूलपुरा के लोगों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। एक ओर पुलिस जाम खुलवाने जाती तो दूसरी और जाम लग जाता। इससे पुलिस के पसीने छूटते नजर आए। कोतवाल एसएस बराच नेे दोनों स्थानों कई चक्कर लगाकर जाम खुलवाए और लोगों की समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर में नई सराय का नाला बंद हो जाने के कारण शहबाजपुर, कल्याण नगर और आसपास के इलाके में गंदे पानी का भराव हो जाने पर इन मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। सुबह 11 बजे व्यापारी नेता सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व में इलाके के लोगों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड जाम कर दिया। कोतवाल और ईओ ललितेश सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जाम खुलवा कर कोतवाल लौटे ही थे कि दोबारा एकत्र हुए लोगों ने हाईवे को फिर जाम कर दिया। दोवारा कोतवाल पहुंचे और फिर आश्वासन देकर किसी प्रकार जाम खुलवाया। जाम लगाने वाले नाला बंद किए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटा दो बार जाम लगा। इस जाम से कोतवाल निपटे ही थे कि कोतवाली के समीप बिजली उपकेंद्र पर पहुंची कबूलपुरा मोहल्ले की भीड़ ने जाम लगा दिया। इन लोगों को कहना था कि उनके मोहल्ले में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। इन लोगों ने ईंट-पत्थर फैलाकर कोतवाली के सामने वाली रोड ही जाम करदी। टैंपो लगाकर उसके ऊपर चढ़कर नारेबाजी की। कोतवाल ने इस मामले में भी हस्तक्षेप कर किसी तरह भीड़ को समझाकर हटाया। प्रदर्शन के बाद शाम को सात बजे लाइट इस मोहल्ले में पहुंच गई। प्रदर्शन में फिरासत, हसन, कुंवरसेन, मोनू, राजवीर, राजू, सूरज, मोहम्मद मियां, सलीम, तस्लीम, इकरार, आरिफ, गुड्डू, तारिक, नत्थू खां आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
हाईवे जाम करने के मामले में कोतवाल एसएच बराच ने 15 लोग नामजद किए हैं। इनमें व्यापारी नेता सुभाषचंद्र शर्मा, दिनेश, देवेंद्र यादव, जयकरन साहू, पुनीत कश्यप, डब्बू सक्सेना, प्रमोद साहू, गणेश साहू, अमित शर्मा, बंटी, गुड्डू शर्मा और हीरालाल शामिल हैं। इसके अलावा 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed