{"_id":"f0bcb029c2ab3f9f5e984adcb576136e","slug":"power-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल ग्रुप बहाल, मगर सप्लाई पहले जैसे 10 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल ग्रुप बहाल, मगर सप्लाई पहले जैसे 10 घंटे
ujani
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार की रात बिजली आई तो उपभोक्ता थोड़े अचरज में जरूर पड़े लेकिन तड़के तय समय से तीन घंटा बाद सप्लाई मिली तो समझ में आ गया कि डबल ग्रुप बहाल हो गया लेकिन सप्लाई में वृद्धि नहीं की गई है। सप्लाई पहले की तरह 10 घंटा ही रखी गई है।
बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव शनिवार रात 10 बजे से शुरू हुआ है। अब रात में 10 से तड़के तीन बजे तक और दिन में 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई मिलेगी। एसडीओ छैल बिहारी ने बताया कि डबल ग्रुप दो-तीन दिन के लिए बहाल हुआ है। काफी हद तक संभव है कि डबल ग्रुप के शेड्यूल को आगे भी जारी रखा जाए।
विज्ञापन
पहले नगर में 10 घंटा सप्लाई की व्यवस्था थी। एक दिन पहले तक रात्रिकालीन कटौती के साथ सप्लाई दिन में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मिला करती थी। अब दिन की सप्लाई में पांच घंटा की कटौती करके उसे रात में दे दिया गया है। कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के सचिव हरीप्रकाश छाबड़ा और कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र गुप्ता ने बताया कि नगरीय उपभोक्ताओं को राजस्व के हिसाब से तहसील मुख्यालयों के बराबर 16 घंटा की सप्लाई मिलनी चाहिए।
विज्ञापन