फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power supply disrupted due to storm, more than four lakh people affected

Budaun News: आंधी से विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित

Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to storm, more than four lakh people affected
ग्राम उरेना में ट्रांसफार्मर में तेल डालते विद्युत कर्मी। संवाद
बदायूं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे आई तेज आंधी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शनिवार को सैकड़ों गांव समेत शहर के कई मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बाधित रही। इससे जिले के करीब चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। कुछ गांवों में तो कर्मचारियों ने देर शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू करा दी, लेकिन अधिकांश गांवों में अंधेरा छा रहा है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को भी दिनभर बिजली आपूर्ति लगभग ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली नहीं आने से दिनचर्या प्रभावित हुई। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। विद्युत निगम की ओर से दिन में कुछ सुधार किया गया। उसके बाद भी लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या शहर के मोहल्ला नेकपुर, विजय नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, श्रीराम नगर, सैयदगंज, साहूकारा, शेखपट्टी में बनी रही।
विज्ञापन

--------
20 घंटे से बिजली गुल
कछला। नगर में 20 घंटे से बिजली गुल है। प्रवीण सूर्यवंशी ने बताया कि आंधी से बाद फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई है। इससे रातभर सो नहीं पाए। सभासद वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि आंधी आने के करीब 20 घंटे बाद बिजली आई। फाल्ट बनाने में कर्मचारियों घंटों लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
24 घंटे से 77 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप
कादरचौक। शुक्रवार की रात आंधी आने से 33 केवी की लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। एक महीने में पांच बार ब्रेक डाउन हो चुका है। शुक्रवार रात आंधी से उझानी में पेड़ टूटकर तार पर गिर गया। इससे तार टूटे और छह इंसुलेटर भी टूट गए। शनिवार शाम तक वह ठीक नहीं किया जा सका। संवाद
-----------
आठ घंटे मिली बिजली, प्रदर्शन
सैदपुर। फॉल्ट के चलते आठ घंटे आपूर्ति मिली है। तीन दिन पहले आई आंधी में उरैना के कोरी मोहल्ला और शेखों वाले मोहल्ले के तार टूट गए। प्रधान मजाहिर अली ने बगरैन विद्युत उपकेंद्र पर जेई और कर्मचारी से शिकायत की, लेकिन टूटे तारों को ठीक नहीं किया गया। भीषण गर्मी में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसको लेकर गांव के नन्हे कुमार कोरी, गंगाराम, दयाराम, सोहनपाल आदि ने प्रदर्शन कर तार सही कराने की मांग की है। जेई संतोष कुमार कनौजिया ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति नहीं मिल पाई। संवाद
--------
मुख्य लाइन टूटी, उपभोक्ता परेशान
बिसौली। रात की आंधी से दिसौली गंज फीडर से लगे दौलतपुर, गोटिया, सिंहथरा, पलई, भमोरी, बैट्रा, रेहड़ियां, मलिन गोटिया आदि गांव में बिजली सप्लाई फेल हो गई। ग्रामीणों ने जेई, एसडीओ, लाइनमैन को फोन किया लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। ऐसे में उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंंचे। वहां एसएसओ ने बताया कि बिजलीघर पर तार नहीं है। इसके लिए मुख्यालय से व्यवस्था की गई है। एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्य लाइन टूटने से सप्लाई ठप हुई है। उसे सही कराया जा रहा है। संवाद
--------------

बिजली न आने पर भड़के लोग, सौंपा ज्ञापन
बदायूं। जनकल्याण समिति ने शनिवार को गांव रमजानपुर व मिढ़ौली में बिजली आपूर्ति को सुचारू किए जाने के संबंध में अवर अभियंता अखिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष सलमान जमीर ने बताया कि गांव रमजानपुर व मिढ़ौली में विद्युत की आपूर्ति 24 घंटे में तीन घंटे से भी कम दी जा रही है। इससे गांव के 20 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। बताया की क्षेत्र में कई सरकारी स्कूल के अलावा निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र, शिक्षक व ग्रामीण गर्मी से परेशान है। समिति ने मांग की है कि क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति कराई जाए। इस मौके पर मोहम्मद रिजवान, अयूब बख्श, हरीश, जफर, रेहान, यासीन, मोहम्मद रिजवान, आदि मौजूद रहे। संवाद



आंधी में ब्रेकडाउन, 24 घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। तेज हवा और आंधी से शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे उझानी से नगर क्षेत्र के उपकेंद्र को आ रही 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे से ठप है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि पेड़ों के बीच से होकर तार गई है। इसलिए आंधी आते ही फाल्ट हो जाता है। इससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। संवाद

ग्राम उरेना में ट्रांसफार्मर में तेल डालते विद्युत कर्मी। संवाद

ग्राम उरेना में ट्रांसफार्मर में तेल डालते विद्युत कर्मी। संवाद

ग्राम उरेना में ट्रांसफार्मर में तेल डालते विद्युत कर्मी। संवाद

ग्राम उरेना में ट्रांसफार्मर में तेल डालते विद्युत कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed