{"_id":"59171d264f1c1b1522852645","slug":"power-supply-blocked-in-many-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई इलाकों की बिजली सप्लाई ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई इलाकों की बिजली सप्लाई ठप
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली का खंभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में गिरे 508 विद्युत पोल, 50 लाख की क्षति
पेड़ गिरने से कई स्थानों पर हाईवे भी हुआ जाम
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने शुक्रवार रात जिले में खूब तबाही मचाई। आंधी के वजह से बिजली विभाग को सबसे जयादा नुकसान हुआ है। विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय के आंधी में 508 से ज्यादा पोल गिर गए। इससे जिले की बिजली सप्लाई अस्त-व्यस्त हो गई। बिजली विभाग को आंधी से करीब 50 लाख रुपये की चपत लगी है। कई इलाकों में बिजली सप्लाई शनिवार शाम तक चालू नहीं हो सकी थी।
शुक्रवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज आंधी के साथ जिले में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि और आंधी की वजह से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। विद्युत वितरण खंड प्रथम में करीब 260 और द्वितीय में करीब 248 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी आंधी में उड़ गए। इससे जिले में कई इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। प्रथम और द्वितीय खंड के अफसरों की माने तो करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिले के कई इलाकों में आंधी की वजह से ठप हुई बिजली सप्लाई को शनिवार शाम तक चालू नहीं किया जा सका था। बारिश की वजह से तापमान में कमी से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन बिजली कटौती ने काफी परेशान किया। ओलावृष्टि की वजह से फसलों को भी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से हाईवे भी जाम हुआ। बाद में किसी तरह से पेड़ हटाकर हाईवे पर यातायात चालू कराया जा सका। --------
ओलावृष्टि से पक्षी भी मरे
बदायूं। ओलावृष्टि की वजह से कई जगहों पर पक्षी भी मरे हैं। शनिवार सुबह दातागंज रोड पर जगह-जगह मरे हुए पक्षी पड़े हुए थे।
-----------
पुलिस लाइंस की दीवार ढही
बदायूं। आंधी की वजह से पुलिस लाइंस की दीवार भी ढह गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। दीवार गिरने से पुलिस महकमे को काफी नुकसान हुआ है। दीवार गिरने से पुलिस परेड ग्राउंड की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
---------