फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power cuts, crops on the verge of drying up

Budaun News: बिजली की आंख मिचौली, सूखने की कगार में फसल

Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Power cuts, crops on the verge of drying up
दबतोरी में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद
बदायूं। शहर से लेकर देहात तक बिजली की आंख मिचौली कम नहीं हो रही है। लोग गर्मी से परेशान हो रह हैं। साथ ही मेंथा व गन्ना की फसल सूखने की कगार पर है। बिजली न मिलने से नलकूप बंद हैं। दबतोरी क्षेत्र में पांच दिन से बिजली गुल हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मढ़ई चौक पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। पहले तो लोगों ने ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफाॅर्मर के जलने की आशंका जताई, लेकिन उसके नीचे कूड़े कचरे के ढेर में आग लगने से ट्रांसफाॅर्मर ने आग पकड़ ली थी। उसके बाद ट्रांसफाॅर्मर कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफाॅर्मर पर पानी पड़ने से उसके बुश जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी ट्रांसफाॅर्मर को बदलने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


------
पांच दिन से बिजली नहीं, 30 से अधिक नलकूप बंद

दबतोरी। पांच दिन से बिजली न आने से करीब 30 से अधिक नलकूप बंद हैं। इससे फसल सूखने लगी है। इस समय गन्ना और मेंथा की फसल को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। विद्युत उपकेंद्र आसफपुर के करेंगी कृषि फीडर से जुड़े गांव दबतोरी, दबतोरा, ललुआ नगला, मुसिया नगला के तीन दर्जन से अधिक निजी व सरकारी नलकूपों की शुक्रवार की रात आई आंधी के बाद से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीओ का कहना है कि लाइन ठीक कराने का काम चल रहा है। जल्द ही लाइन को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से परेशानी
कछला। गर्मी बढ़ने के साथ ही लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। रात में बिजली जाने से लोग रात-रात भर जाग कर काट रहे हैं। मच्छरों का प्रकोप अधिक होने के कारण हाथ के पंखों से हवा करने को मजबूर हैं। लाइनमैन शफी का कहना है कि ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या हो रही है। देहात और शहरी फीडर के अलग हो जाने के बाद ही इसका हल निकल सकेगा। सभासदों ने शिकायती पत्र भेजकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
-

छह गांवों में चार दिन से अंधेरा
कादरचौक। क्षेत्र के असरासी उपकेंद्र के गांव बेहटा डंबरनगर, बादुल्लागंज, लोहाठेर सहित करीब छह गांवों में अंधेरा है। ग्राम प्रधान ललित राजपूत ने बताया कि रमजानपुर से लाइन काट दी गई है। चार दिन से छह गांवों में अंधेरा है। शिकायत के बाद भी विद्युत वितरण निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों में रोष है।


बिजली कटौती से क्षेत्र के एक लाख लोग प्रभावित
सैदपुर। उपकेंद्र से करीब डेढ़ दर्जन गांव को आपूर्ति की जाती है। भीषण गर्मी में लगातार अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे करीब एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।

दबतोरी में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

दबतोरी में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed