फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   power bijali

मुसिया नगला पापड़ में बनेंगे नए बिजली उपकेंद्र

Tue, 10 Aug 2021 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
power bijali
बिजली उपकेंद्र (फाइल)। - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में दो नए बिजली उपकेंद्र बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। बिसौली के मुसिया नगला में उपकेंद्र के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। डीएम स्तर से इस जमीन को स्वीकृति देकर फाइल पावर कॉरपोरेशन को भेज दी गई है। इधर, दातागंज में डहरपुर फीडर के करीब 40 गांवों में भी लो वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। यहां डहरपुर में नए उपकेंद्र का प्रस्ताव भेजा गया है। जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। इसके अलावा बिसौली के दिसौलीगंज उपकेंद्र की क्षमता में इजाफा किया जा रहा है। यहां अब तक पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर थे। अब एक पांच और एक दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

डहरपुर फीडर के गांवों में खत्म होगी लो वोल्टेज की समस्या
दातागंज। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाले डहरपुर फीडर से जुड़े 40 से ज्यादा गांवों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या काफी पुरानी है। इस कारण यहां नलकूप भी काम नहीं करते। अक्सर किसानों के आंदोलन भी होते रहते हैं। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के एमडी से भी मुलाकात कर चुके हैं। अब डहरपुर में नए विद्युत उपकेंद्र का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। ग्राम पंचायत ने सब स्टेशन के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन

मुसिया नगला में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण जल्द
दबतोरी। बिसौली के मुसिया नगला में भी विद्युत उपकेंद्र का जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंजूरी तो पहले ही मिल चुकी थी। जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन यह जमीन पावर कॉरपोरेशन के हैंडओवर नहीं हो सकी थी। अब यह जमीन पावर कॉरपोरेशन को हैंडओवर कर दी गई है। डीएम ने इनके लिए मंजूरी दे दी है। अब तहसील प्रशासन के स्तर पर कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इनके बाद यहां विद्युत उपकेंद्र का निर्माण जल्द चालू हो जाएगा। इसके बाद इलाके में बिजली कटौती कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसौलीगंज में उपकेंद्र की क्षमता में इजाफा
बिसौली। दिसौलीगंज उपकेंद्र की क्षमता में भी इजाफा किया गया है। पिछले दिनों यहां पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुकने के बाद सात दिन तक बिजली सप्लाई ठप रही थी। दरअसल, उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर हैं। अब यहां एक ट्रांसफार्मर 10 एमवीए का भी लगा दिया है। क्षमता में इजाफा होने के बाद यहां बिजली सप्लाई की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
मुसिया नगला में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। जो जमीन चिह्नित की गई है उसके लिए प्रशासनिक स्तर से स्वीकृति मिल गई है। कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। इन्हें पूरा किया जा रहा है।

- विनय कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
डहरपुर फीडर के गांवों में लो वोल्टेज और कटौती बड़ी समस्या है। इसके लिए मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के एमडी से मिलकर उपकेंद्र की मांग की थी। उपकेंद्र को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इसका प्रस्ताव भेजा गया है।
- राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed