फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Post Graduate hygienists also engaged in the line of

पोस्टग्रेजुएट भी सफाई कर्मी की लाइन में लगे

Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 नगर निकायों में निकली संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती के चलते डाकघरों में सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ रही है। फार्म डालने के लिए घंटों तक लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है। शहर के प्रधान डाकघर समेत अन्य डाकघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रधान डाकघर में रोजाना आठ सौ से एक हजार आवेदन सफाई कर्मी बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

एक साथ हजारों की संख्या में आवेदन करने की वजह से डाकघरों में लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं। सुबह से ही लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगते हैं। स्थिति यह है कि आवेदन करने के लिए कम से कम एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है। आवेदकों के मुताबिक डाक टिकट की कमी के चलते उन लोगों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं कुछ लोगों ने डाक टिकटों को ब्लैक करना भी शुरू कर दिया है। ऐसी शिकायतें भी आवेदक कर रहे हैं। सफाईकर्मी की भर्ती के लिए लगे तमाम आवेदक ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट हैं। इस बारे में प्रधान डाकघर की पोस्ट मास्टर सूनृता गुप्ता ने बताया कि टिकटों की बिक्री के लिए पांच काउंटर लगाए हैं, जबकि पांच काउंटर स्पीड पोस्ट करने के लिए लगाए हैं। रोजाना करीब आठ से एक हजार फार्म पोस्ट किए जा रहे हैं। कहा कि वह खुद भी टिकटों की बिक्री करा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed