{"_id":"ba972624b5e18cf3e24ac1be68a4fcc4","slug":"possession-of-government-land-will-be-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि से कब्जा हटाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि से कब्जा हटाया जाएगा
Bisuli
Updated Sun, 03 May 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर किए जा रहे कब्जों को लेकर प्रशासन गंभीर होता जा रहा है। ऐसी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए छह मई से एक माह से लिए अभियान चलाया जाएगा। तहसील प्रशासन ने तैयारी करना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
एसडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि गांव में पड़ी ग्राम सभा जमीन, तालाब, पोखर एवं कुओं पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। अब सरकारी भूमि पर कब्जे हटाए जाएंगे। अगर कहीं कब्जा मिलता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से क्षेत्र के लेखपाल एवं पुलिस प्रशासन की मदद से हटवाया जाएगा। मौके पर चिह्न्ति स्थानों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कब्जा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम ने सभी लेखपालों को कब्जा किए गए स्थानों का चिन्हीक रण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन