फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Poonam Varshney became president of Varshney Mahila Seva Samiti

Budaun News: वार्ष्णेय महिला सेवा समिति की पूनम वार्ष्णेय बनीं अध्यक्ष

Mon, 07 Sep 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Poonam Varshney became president of Varshney Mahila Seva Samiti
वार्ष्णेय महिला समिति की अध्यक्ष का स्वागत करतीं महिलाएं। संवाद
उझानी। साहूकारा मोहल्ला स्थित दाऊ जी धाम में शनिवार शाम वार्ष्णेय समाज की महिलाओं की बैठक हुई। कार्यकारिणी की बैठक में पूनम वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुना गया। पायल वार्ष्णेय को सचिव और हेमलता वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय ने अपने स्थान पर पूनम वार्ष्णेय के नाम का प्रस्ताव रखा। पूनम गल्ला व्यापारी राजेश वार्ष्णेय उर्फ रामू की पत्नी हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी ने आम राय से पूनम को अध्यक्ष चुन लिया। उनकी सहमति से पायल वार्ष्णेय को सचिव और हेमलता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में नई कमेटी ने आने वाले दिनों में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम कराने की रणनीति पर भी विचार किया। निवर्तमान अध्यक्ष मीनू ने नई अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया और अपने कार्यकाल के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम ने कहा कि वह समाज के हित में कार्य करेंगी। इस मौके पर सुमन वार्ष्णेय, भूमिका, संगीता वार्ष्णेय, मोनिका वार्ष्णेय, ममता, खुशबू वार्ष्णेय, नीरज, शिल्पी, सीमा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed