{"_id":"6190103d048676419a31d6f6","slug":"polution-badaun-news-bly4660392143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह निकलने से बचें, हवा खराब है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह निकलने से बचें, हवा खराब है...
विज्ञापन
शहर में सुबह के समय छाने लगा हल्का-हल्का कोहरा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वायु में प्रदूषक तत्वों पीएम 2.5 और पीएम 10 में इजाफा होने के साथ वायु में धूल, धुएं के कणों के साथ उत्सर्जित गैसों की मात्रा बढ़ने से एक बार फिर जिले में वायु की गुणवत्ता तेजी से खराब होने लगी है। केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड की ओर से मोबाइल एप पर जारी आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार को बदायूं में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 236 तक पहुंच गया।
वायु की गुणवत्ता दिवाली की आतिशबाजी के बाद से ही खराब हो रही है। दिवाली के बाद पांच नवंबर को वायु का एक्यूआई 260 तक पहुंच गया था। छह नवंबर को यह 300 के आस-पास दर्ज किया गया। शनिवार को एक बार फिर एक्यूआई में इजाफा हुआ है। शनिवार को बदायूं का औसतन एक्यूआई 236 दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को वायु में उत्सर्जित गैसों और धूल-धुएं के कणों की मात्रा बढ़ने के कारण धुंध छाई रही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई में ज्यादा इजाफा होने का अनुमान है। दरअसल, तापमान कम होने के कारण वायुमंडल में धूल और धुआं के साथ उत्सर्जित गैसों के कण ऊपर तक नहीं जा पाते। इस कारण वायु प्रदूषण बढ़ता है। इन दिनों वायु की रफ्तार भी काफी कम है। एक्यूआई में इजाफा होने का एक कारण यह भी है। संवाद