फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Polls open health services under the supervision of DM

डीएम के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Polls open health services under the supervision of DM
डीएम के निरीक्षण में खुली पोल - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 डीएम सीपी त्रिपाठी के जिला और जिला महिला अस्पताल में औचक निरीक्षक से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। डीएम को निरीक्षण में नौ डॉक्टर, सात स्टाफ नर्स और 11 अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी गैरहाजिर डॉक्टर और कर्मचारियों को चार्जशीट देकर इनका एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। दोनों अस्पतालों में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सुधार न लाने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों की सेवा समाप्ति की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

डीएम सीपी त्रिपाटी शुक्रवार सुबह एडीएम प्रशासन अशोक कुमार, एडीएम वित्त आरपी यादव, सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. सुनील कुमार के साथ अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण में यहां तमाम खामियां मिलीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। यहां डीएम को पांच डॉक्टर और चार अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल का रुख किया। यहां भी घोर अव्यवस्थाएं मिलीं। निरीक्षण के दौरान चार डॉक्टर, पांच स्टाफ नर्स और आठ अन्य कर्मचारी नदारद मिले। सबसे ज्यादा बुरी स्थित नेत्र रोग विभाग में पाई गई। ओटी की दशा देकर डीएम ने नाराजगी जताई और जल्द सुधार का आदेश दिया। एडीएम प्रशासन से कहा कि वह 15 दिन बाद ओटी का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

माइक्रोस्कोप की अब तक खरीद न होने पर डीएम ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन हरित को फटकार लगाई। सभी को चेताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। डाटा इंट्री ऑपरेटर के काम से असंतुष्ट डीएम ने उसकी सेवाएं समाप्त करने की बात कही। डीएम के दौरे से दोनों अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ये मिले गैरहाजिर
जिला अस्पताल में डॉ. सुधा रानी, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. श्रीकृृष्ण, डॉ. एमएस सिद्दीकी, स्टाफ  नर्स रंजीता सिंह, मनिता कुमारी, आकांक्षा भट्टाचार्य, विजय लक्ष्मी, अमिता अन्य कर्मचारियों में विजेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद मुजाहिद खां, अमित पांडेय, राजेश कुमार सिंह, सचिन कुमार, एलटी नीरज कुमार, सुमित कुमार, रोगी सहायक राशिद अली नदारद मिले। जिला महिला अस्पताल में डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. राबिया, डॉ. कमला मिश्रा, डॉ. रश्मिी, डॉ. नाजिया, स्टाफ नर्स वंदना, शाद सिददीकी अन्य कर्मचारियों में अनुज कुमार, रजनी गैर हाजिर मिले।


नवजात की मौत की होगी मजिस्टे्रटी जांच
बदायूं। पिछले दिनों एक एचआईबी पीड़िता महिला प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। यहां डॉक्टर ने उसका प्रसव नहीं कराया। परिवार वाले उसे लेकर बरेली चले गए। बरेली के एक अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed