फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   polling station wise counting

मतदेय स्थल वार होगी पंचायत चुनाव की मतगणना

Sun, 06 Dec 2015 09:35 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 06 Dec 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
polling station wise counting
रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में डीएम शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आरओ, एआरओ, खंड विकास अधिकारियों और गणना मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों एवं स्ट्रांग रूम प्रभारियों को मतगणना संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया। डीएम ने सभी आरओ, एआरओ को 10 दिसंबर से प्रति दिन कार्यालय समय में विकास खंड पर एक दिन पूर्व ब्लाक मुख्यालय पर ही रात्रि विश्राम करने की ताकीद दी। प्रत्याशी, एजेंट बनवाने को 10 दिसंबर को ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बूथवार होगा मतगणना कार्य
मतगणना मतदेय स्थलवार किया जाएगा। जिस चक्र में जिस ग्राम पंचायत की मतगणना होगी, उन्हीं एजेंट को मतगणना हॉल में प्रवेश करने दिया जाएगा।

200 मीटर की परिधि रहेगी संरक्षित
एसएसपी ने कहा कि मतगणना स्थल की दो सौ मीटर परिधि में केवल डयूटी पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन जा सकेंगे। अनाधिकृत व्यक्ति इस सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। बिना तलाशी के कोई भी एजेंट अन्दर नहीं जा सकेगा। गणना हॉल में सिगरेट, बीड़ी, माचिस, गुटखा या पान मसाला आदि नहीं ले जा सकेगा।
विज्ञापन


कंबल साथ लाएं गणना कर्मी
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि मतगणना कार्य प्रात: आठ बजे शुरू करा दी जाएगी और जाड़े में दूरस्थ स्थानों से आने वाले कार्मिकों को रूकने की व्यवस्था की जाएगी। कार्मिकों को अपना कंबल साथ लाना होगा। एक चक्र पूरा होने के बाद जिन प्रत्याशियों की गणना पूरी हो जाएगी, उनके एजेंट के स्थान पर दूसरे चक्र के एजेंट प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी न बनें गणना एजेंट
एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गणना कार्य पूरा होने पर ही परिणाम की घोषणा लाउडस्पीकर द्वारा की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को किसी भी दशा में एजेंट न बनाया जाएगा।  प्रशिक्षण में एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव, पीडी रामरक्षपाल सिंह यादव सहित सभी एसडीएम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


गणना सहायकों को प्रशिक्षण 11 को
ग्राम पंचायतों के चुनाव की 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए 11 दिसंबर को प्रात: दस से अपराह्न दो बजे तक गणना पर्यवेक्षकों, सहायकों सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को संबंधित विकास खंडों के गणना स्थलों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed