फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Politics over reservation intensifies, SP targets the government

Budaun News: आरक्षण पर सियासत तेज, सपा ने सरकार पर साधा निशाना

Tue, 09 Jun 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Politics over reservation intensifies, SP targets the government
पत्रकारों से वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव। संवाद
बदायूं। आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ने बैठक कर कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आरक्षण को पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा। उनका दावा है कि विभिन्न विभागों में निकाली गई भर्तियों में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित पदों की संख्या अपेक्षा से कम रखी गई। इससे उन वर्गों के युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं, जो सरकारी नौकरियों पर सबसे अधिक निर्भर हैं।
विज्ञापन

आरक्षण केवल रोजगार का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। यदि आरक्षित वर्गों के अधिकारों में कटौती होती है तो इसका असर आने वाली पीढि़यों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed