फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Politics as strong, just as impoverished industry

राजनीति जितनी सशक्त, उद्योग उतने ही बदहाल

Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक रूप से बेहद सशक्त बदायूं औद्योगिक विकास के मामले में बेहद कमजोर है। इकलौते इंडस्ट्रियल एरिया की 52 में 23 औद्योगिक इकाइयां बंद हो चुकी हैं। जिले में कुल दो उद्योग हैं, मेंथा और कालीन लेकिन वह भी बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। हालांकि केंद्र की र्स्टाटअप इंडिया से उद्यमियों में कुछ आस जगी है लेकिन यूपी के बजट में उन्हें अखिलेश यादव से भी आस है। उद्यमी मान रहे हैं कि सपा मुखिया मुलायम सिंह के परिवार के धर्मेंद्र यादव का संसदीय क्षेत्र होने के नाते प्रदेश सरकार के बजट में कुछ बेहतर मिलेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में कमजोर होने के चलते रोजगार के लिए यहां से पलायन भी हो रहा है। जबकि यहां मेंथा और कालीन का बड़ा कारोबार है। सहसवान और बिल्सी में कालीन का बड़ा कारोबार है, लेकिन सुविधाएं न होने की वजह से यह मजदूरी तक सिमट कर रह गया है। यही हाल मेंथा कारोबार का है। मेंथा कारोबार में बदायूं की धमक विश्व के 70 से ज्यादा देशों में है लेकिन इस कारोबार से जुड़े लोगों के लिए कोई प्रोत्साहनपरक योजना नहीं है। नए कारोबार पर तीन साल तक टैक्स में छूट संबंधी केंद्र सरकार की स्टार्ट-अप इंडिया योजना से उद्यमियों में कुछ आस जगी है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी उद्यमियों और व्यापारियों को प्रदेश सरकार के बजट से भी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed