{"_id":"62bdfb361bce2971410ae736","slug":"political-badaun-news-bly4899806166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई संगठनों ने उठाई आवाज...कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई संगठनों ने उठाई आवाज...कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी दो
विज्ञापन
डीएम दीपा रंजन को ज्ञापन सौंपते साहू समाज के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को बदायूं जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन हुए। तमाम हिंदू संगठनों ने डीएम से लेकर अलग-अलग अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के पदाधिकारी नितिन कमठाना, सुनील गुर्जर और करन साहू के नेतृत्व में गांधी ग्राउंड के नजदीक प्रदर्शन हुआ। संगठन के तमाम कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कचहरी तिराहे की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी अलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने उन्हें रोककर ज्ञापन ले लिया। नितिन कमठाना ने कहा कि उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू की हत्या कर वीडियो वायरल करना कानून को खुली चुनौती है। जब से राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनी है, तब से वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। हत्यारों का सीधा पाकिस्तान के साथ कनेक्शन है। हत्यारों को फांसी दी जाए।
इधर, हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री निष्कर्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सदर एसपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने भी हत्यारों को फांसी और कांग्रेस सरकार बर्खास्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
इधर, साहू वैश्य सभा और साहू धर्मा ट्रस्ट ने डीएम दीपा रंजन को ज्ञापन दिया। उसमें कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान आनंद बाबू गुप्ता, डॉ. राम बहादुर व्यथित, बीडी मथुरिया, वेद प्रकाश साहू, अजय मथुरिया आदि मौजूद रहे।
-
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
म्याऊं। कन्हैया लाल की हत्या को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री करन दक्ष के नेतृत्व में ‘कन्हैया के हत्यारों को गोली मारो’ और फांसी दो-फांसी दो के नारे लगाए गए। उन्होंने ब्लॉक में ज्ञापन दिया। इस दौरान अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अतुल गुप्ता, सनी सिंह, अभिषेक वर्मा, सुशील शर्मा, शिवम सिंह, रजत सिंह आदि उपस्थित रहे।
-----------------
30बीडीएन-51
बिल्सी : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
बिल्सी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को सौंपा। जिला मंत्री मोहित शर्मा ने अपराधियों को सरेआम बाजार में फांसी दिए जाने की मांग की। मोहित शर्मा, शुभम शर्मा, किशन कश्यप, अरविंद कुमार, सोनू, आशीष, टिंकू गुप्ता, अमन, शिवम वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। बाईपास रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद के कैंप कार्यालय पर नगराध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदीप कुमार शर्मा, मोहित, जितेंद्र कुमार, प्रदीप सक्सेना, अभिषेक, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद