फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

सपा-बसपा ने जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का किया काम : असीम

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
political
बदायूं क्लब में आयोजित जनसभा को संबोधित करते राज्यमंत्री असीम अरुण। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मोदी सरकार के गरीब कल्याण व सेवा सुशासन को समर्पित आठ वर्ष पूरे होने पर बदायूं क्लब में गरीब कल्याण जनसभा आयोजित की गई। इसमें आए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सपा, बसपा पर जातिवाद, परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने मौजूद लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि बदायूं से उनका गहरा नाता है, क्योंकि यहीं उनका जन्म हुआ। कहा कि समाज कल्याण विभाग सदैव अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करता है। समाज कल्याण विभाग का नाम मदद या सहायता विभाग होना चाहिए, ऐसा मुझे लगता है। सपा- बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब ने जातिवाद, परिवारवाद को खत्म करने की परिकल्पना की थी, लेकिन सपा, बसपा ने प्रदेश में जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि मोदी व योगी सरकार निरंतर सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के उत्थान व सेवा को समर्पित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार में जो हुआ वह देश की आजादी के बाद से अब तक नहीं हो पाया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, किसान सम्मान निधि और शौचालय देकर उनका मान- सम्मान बढ़ाया है। इनके अलावा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर, प्रेमस्वरूप पाठक, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा, अरविंद शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, दयाराम व्यास, राममूर्ति लाल आदि मौजूद रहे।
-
गर्मी ने किया परेशान
कार्यक्रम में आए लोग भीषण गर्मी के कारण परेशान दिखे। हालांकि यहां पर कूलर की व्यवस्था की गई थी लेकिन लोगों की संख्या को देखते हुए यह अपर्याप्त थे। मंच पर अतिथियों के लिए पर्याप्त संख्या में कूलर लगाए गए थे। ऐसे में तमाम लोग अतिथियों का भाषण सुने बगैर ही गर्मी से परेशान होकर चले गए।

-
अफसरों, कार्यकर्ताओं से मिले
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शनिवार को दोपहर में बदायूं पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह से मुलाकात की। उसके बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, कुशाग्र सागर, सिनोद शाक्य से वार्तालाप की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed