फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

लोकसभा के 225 बूथों को सशक्त करेगी भाजपा : दिनेश

Mon, 06 Jun 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। बूथ सशक्तीकरण अभियान के लिए लोकसभा की कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर हुई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर बूथ सशक्तीकरण अभियान एक जून से चला रही है। इसी के तहत बदायूं लोकसभा के 225 कमजोर बूथ चिह्नित किए गए हैं जिन्हें सशक्त करने का कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद को 100 बूथ एवं विधायक को 25 बूथ सशक्त करने के लिए आवंटित किए गए। एक कार्यकर्ता को अधिकतम तीन-तीन बूथ सशक्त करने के लिए आवंटन किया गया। बताया कि बूथ सशक्तीकरण अभियान की मॉनीटरिंग केंद्रीय कार्यालय द्वारा निरंतर की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान के अंतर्गत सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सहसवान विधानसभा का एमएलसी वागीश पाठक, बिसौली विधानसभा का पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, गुन्नौर विधानसभा का एमएलसी स्नातक अलीगढ़ मानवेंद्र प्रताप सिंह, शेखूपुर विधानसभा का कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद नेतृव करेंगे। यह घोषणा प्रदेश स्तर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा, संघमित्रा मौर्य, महेश चंद्र गुप्ता विधायक, हरीश शाक्य, वर्षा यादव, सिनोद शाक्य, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed