{"_id":"629a620877be7a46f839821d","slug":"political-badaun-news-bly4870953115","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आठ वर्ष के कामकाज की रिपोर्ट दिखाते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व अन्य। संव?
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। केंद्रीय सहकारिता और पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मोदी सरकार 2.0 के तीन वर्ष पूरे होने पर वह जिला पंचायत सभागार में रिपोर्ट टू नेशन के तहत पत्रकारों से बातचीत रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 60 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए। जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद पर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत की खोई हुई प्राचीन विरासतों को घर वापस लाने का काम कर रही है। साल 2014 के बाद से अब तक दो सौ बेशकीमती मूर्तियों को भारत लाया गया है। अमेरिका ने 2021 में भारत को 157 से अधिक प्राचीन वस्तुएं सौंपी है। ऑस्ट्रेलिया से चुराई गई 29 कलाकृतियों को बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम मोदी सरकार ने किया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने श्री राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। ज्ञानवापी का मामला कोर्ट में है। सर्वें में वहां जो साक्ष्य और सुबूत मिले हैं उससे उम्मीद है कि कोर्ट का फैसला हमारे हक में आएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई और मंत्री भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं लेकिन केजरीवाल अपने मंत्रियों को जांच से पहले ही क्लीनचिट देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक महेश गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, चेयरमैन दीपमाला गोयल, राकेश मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
-
राज्यमंत्री की जुबान फिसली, बोले ‘हमारे’ आतंकवादी
वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की एक बार जुबान फिसल गई। दरअसल वह कश्मीर में टारगेट किलिंग पर बोल रहे थे। इस दौरान वह बोल गए- इस प्रकार के कायराना कृत्य जो ‘हमारे’ आतंकवादी कर रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने तत्काल ही इसमें सुधार कर लिया।
-
लंबे समय बाद दिखीं सांसद
विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी ही पार्टी के नेताओं के प्रति मुखर रुख अपनाने और चुनाव प्रचार से लगभग दूरी बनाए रखने वालीं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य लंबे समय बाद पार्टी के कार्यक्रम में दिखीं। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पिता स्वामीप्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने के बाद सांसद ने जिले में पार्टी नेताओं के लेकर कई पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।