{"_id":"62659c40de42da50c80eb1cc","slug":"political-badaun-news-bly4826254194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण वर्ग से होगा नेतृत्व और कार्य क्षमता का विकास : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण वर्ग से होगा नेतृत्व और कार्य क्षमता का विकास : वर्मा
विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में विचार रखते जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को उझानी रोड पर बालाजी मंदिर के पास एक होटल में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी और मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व और कार्य क्षमता का विकास होगा। इन प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं में से आगे चल कर कोई सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकेगा।
क्षेत्रीय महामंत्री और जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही समाज में दबे-कुचले, शोषित, वंचित, गरीब, मजदूर, नौजवानों और किसानों के उत्थान की आवाज उठाने वाली पार्टी है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की योजनाओं से पार्टी कार्यकर्ता पात्र और लाभार्थियों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। समाज में रहने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति लाभान्वित होने से नहीं छूटेगा। एमएलसी वागीश पाठक, महाराज सिंह समेत, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भी संबोधित किया। संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, कुशाग्र सागर, धर्मेंद्र शाक्य, सिनोद शाक्य, चेयरमैन दीपमाला गोयल, सैनरा वैश्य, धीरेंद्र गुप्ता, अरविंद शर्मा, शीतल गुप्ता, मनोज मसीह, शिशुपाल शाक्य, यादवेंद्र शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, अतेंद्र विक्रम सिंह, श्रद्धा सक्सेना, ओमकृष्ण, ममता सिंह, गुड्डो देवी, विचित्रा देवी, शारदेंदु पाठक, आशीष शाक्य, शैलेंद्र मोहन शर्मा, अमित उपाध्याय, अनुभव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।