फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

भाजपा के छह सीटों पर थे 45 दावेदार, अब भितरघात रोकने की चुनौती

Sun, 16 Jan 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
political
रिंकू पांडेय
विज्ञापन

बदायूं। सत्तारूढ़ भाजपा से जिले की छह सीटों पर टिकट के लिए चार मौजूदा विधायकों समेत 45 दावेदार थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बदायूं, बिल्सी, बिसौली, दातागंज और शेखूपुर सीटों पर कब्जा किया था। सहसवान सीट सपा ने जीती थी। बिल्सी विधायक आरके शर्मा को लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा से टिकट के लिए सबसे ज्यादा आवेदन बिल्सी विधानसभा सीट से ही आए। प्रत्याशियों के नामों का एलान होने के बाद अब भाजपा के सामने भितरघात रोकना चुनौती होगा।
मौजूदा चारों विधायकों में भाजपा ने किसी का टिकट नहीं काटा है। माना जा रहा था कि बिल्सी सीट से पार्टी क्षत्रिय या ब्राह्मण को टिकट देगी, लेकिन यहां भाजपा ने चए चेहरे के रूप में हरीश शाक्य पर दांव खेला है। बिल्सी से ही टिकट मांगने वाले डीके भारद्वाज को सहसवान से प्रत्याशी बनाया है। गौर करने वाली बात यह है कि सहसवान सीट से पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत पूनम यादव और गुन्नौर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश यादव ने भी आवेदन किया था।
विज्ञापन

शहर सीट से पांच बार के विधायक रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारती, चेयरमैन दीपमाला गोयल, युवा नेता पारस गुप्ता ने भी दावेदारी की थी।
सबसे कम मौजूदा विधायक धर्मेंद्र शाक्य समेत चार आवेदन शेखूपुर सीट से आए थे। बिल्सी सीट से डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के बेटे शारदेंदु पाठक, रजनी मिश्रा भी दावेदार थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि बिल्सी सीट से भाजपा यहां भी शाक्य बिरादरी को टिकट देगी। बिसौली से मौजूदा विधायक कुशाग्र सागर समेत आठ और दातागंज से मौजूदा विधायक राजीव कुमार सिंह समेत पांच लोग टिकट के दावेदार थे। दावेदारों को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में मायूसी है। माना जा रहा है कि कुछ सीटों पर पार्टी के लिए असंतोष और भितरघात का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये थे भाजपा से टिकट के दावेदार
बदायूं विधानसभा: महेश चंद्र गुप्ता, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, पारस गुप्ता, अशोक भारतीय, दीपमाला गोयल, रामसेवक पटेल।
शेखूपुर विधान सभा: धर्मेंद्र शाक्य, मोर सिंह लोधी, हरवंश यादव, जितेंद्र कश्यप।
दातागंज विधानसभा: राजीव कुमार सिंह बब्बू, राजीव सिंह राजू, ओमेंद्र प्रताप सिंह, सुमित पाल, शैलेश पाठक।
बिसौली विधानसभा: कुशाग्र सागर, अरुण प्रकाश धोबी, डीएस चौधरी, दमयंती वर्मा, मोहित प्रभाकर, नेहा आर्य, मेजर कैलाश, महेश वाल्मीकि।
सहसवान विधानसभा: जितेंद्र यादव, पूनम यादव, राजेश यादव युवा मोर्चा, राजेश यादव पूर्व विधायक, दयासिंधु शंखधार, दीपक यादव, सुभाष गुप्ता, ममता माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी।

बिल्सी विधानसभा: हरीश शाक्य, उमेश राठौर, अनूप सिंह, सलोनी शर्मा, शारदेंदु पाठक, जेपी सोलंकी, अंकित चौहान, रजनी मिश्रा, डीके भारद्वाज, प्रदीप गोयल, रानी सिंह पुंडीर, योगेश प्रताप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed