{"_id":"61e07bb5e53b88214d0af26d","slug":"political-badaun-news-bly4724533128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने वादा निभाया, जिले में दो महिलाओं को टिकट थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने वादा निभाया, जिले में दो महिलाओं को टिकट थमाया
विज्ञापन
यशोदा प्रज्ञा दिवाकर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में दो महिलाओं को टिकट देने का वादा कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली ही सूची में निभा दिया। कांग्रेस की 125 सदस्यों की सूची में बदायूं जिले से भी दो महिला प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इनमें रजनी सिंह को सदर सीट से टिकट दिया गया है। रजनी निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य बनीं और भाजपा के संपर्क में थीं। 15 दिसंबर को ही वह कांग्रेस में आईं हैं। इनके साथ ही बिसौली सुरक्षित सीट से कांग्रेस संगठन की कार्यकर्ता यशोदा प्रज्ञा को टिकट मिला है।
जिले में कांग्रेस ने भी दो टिकट की घोषणा करके खाता खोल दिया है। सदर विधानसभा से प्रत्याशी बनाई गईं रजनी सिंह मूल रूप से वजीरगंज क्षेत्र के वीरमपुर गांव की मूल निवासी हैं। वह हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में रेहड़िया क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी वर्षा यादव को वोट दिया था। इसके बाद 15 दिसंबर को कांग्रेस ज्वाइन कर टिकट के लिए आवेदन कर दिया। रजनी सिंह ने बृहस्पतिवार को टिकट की घोषणा के बाद शहर के एक लॉन में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि यूपी में महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगी है। आने वाला समय कांग्रेस का है। वह चुनाव जीतीं तो महिला शिक्षा व उनकी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए काम करेंगी।
इधर, बिसौली से कांग्रेस ने यशोदा प्रज्ञा को टिकट दिया है। यशोदा पुरानी कांग्रेसी हैं और महिला प्रकोष्ठ में जिला सचिव हैं। इनके पति पिसनहारी गांव निवासी प्रेमपाल सिंह भी कांग्रेस के जिला सचिव हैं। यशोदा प्रज्ञा ने वर्ष 2017 में भी पार्टी से टिकट की दावेदारी की थी। तब सपा कांग्रेस के समझौते के कारण उनका टिकट नहीं हो सका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि यशोदा व रजनी सिंह दोनों ही दमदार प्रत्याशी हैं। इन्हें जीजान से चुनाव लड़ाकर जिताया जाएगा।
विज्ञापन
-
बसपा : शेखूपुर सीट पर घोषणा बाकी
जिले में टिकट घोषित करने के मामले में बसपा सबसे अव्वल रही है। बसपा ने सदर सीट से राजेश कुमार सिंह, दातागंज से रचित गुप्ता, सहसवान से मुसर्रत अली बिट्टन, बिसौली सुरक्षित सीट से जयपाल सिंह, बिल्सी से ममता शाक्य को प्रत्याशी बना दिया है। केवल शेखूपुर सीट पर प्रत्याशी चयन होना बाकी है। भाजपा की सूची नामांकन शुरू होने के दौरान आने की बात बताई जा रही है। वहीं सपा की पहली सूची एक-दो दिन में ही आ सकती है। संवाद

रजनी सिंह। संवाद- फोटो : BADAUN