{"_id":"61b646ca83570d109563f0a3","slug":"political-badaun-news-bly469044593","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिले में खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव कराया जाना है। इसके लिए आठ से 12 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। साथ ही 12 दिसंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों को संबंधित ब्लॉकों पर जमा किया गया। 84 के सापेक्ष 79 पदों पर सिर्फ एक-एक पर्चा भरा गया। ऐसे में 79 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायतों में रिक्त चल रहे प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत आठ दिसंबर से ही रिक्त पड़े पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर 12 दिसंबर तक की गई। साथ ही 12 दिसंबर को शाम चार बजे तक नामांकनों पत्रों को जमा किया गया। इस दौरान आसफपुर के 29 ग्राम पंचायत सदस्य पद में से चार पर किसी ने नामांकन पत्र नहीं भरा। वहीं बिसौली में भी एक पद पर नामांकन नहीं हुआ। ऐसे में 84 पदों में से 79 पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरा है। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को होगी। जो नामांकन पत्र सही पाए जाएंगे, उन प्रत्याशियों को 14 दिसंबर को नाम वापसी प्रक्रिया का समय पूरा होने के बाद प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। संवाद