फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

सपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोलीं- बढ़ी महंगाई से महिलाएं ज्यादा परेशान

Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
political
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत करते सपाई। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई से सबसे ज्यादा महिलाएं ही परेशान हैं। मंगलवार को बदायूं पहुंचने पर वंदना यादव का सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष और संचालन भानु यादव ने किया।
विज्ञापन

सपा महिला मोर्चा संतोष कश्यप के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वंदना यादव ने भाजपा की नीतियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, लूट, महंगाई और दुराचार ने सभी सीमाओं को लांघ दिया है। भाजपाई अब महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करते। कहा कि प्रदेश की जनता अब डबल इंजन की भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर भगवान देवी, कुसुम यादव, मिथिलेश कश्यप, रजिया, ज्योति, नूर अक्सा, प्रेमलता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed