{"_id":"6165e0338ebc3e965872b2cd","slug":"political-badaun-news-bly4627193150","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी की चेतावनी के बाद दिन भर छावनी बना रहा समरेर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी की चेतावनी के बाद दिन भर छावनी बना रहा समरेर ब्लॉक
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते भीम आर्मी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। समरेर ब्लॉक के गांव खुकड़ी में अनुसूचित जाति के लोगों को हो रही समस्याओं का आरोप व नेता झुकसा में अनुसूचित जाति के लोगों के कटिंग सैलून में बाल काटने से इनकार करने के विरोध में भीम आर्मी ने समरेर ब्लॉक के घेराव की चेतावनी दी थी। खुकड़ी के भीम आर्मी कार्यकर्ता ने बाकायदा ट्वीट कर दिया तो मंगलवार सुबह से ही ब्लॉक को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
दरअसल, सोमवार को नेता झुकसा गांव के कुछ अनुसूचित जाति के युवक गांव में ही कटिंग सैलून में बाल कटवाने गए थे। सैलून संचालक ने उनके बाल काटने से इनकार कर दिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके विरोध में खुकड़ी गांव के भीम आर्मी कार्यकर्ता विकास बाबू ने ट्वीट कर दिया कि खुकड़ी गांव में अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को समरेर ब्लॉक का घेराव किया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों को पता लगा तो सुबह से ही ब्लॉक पर दातागंज और उसांवा थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई। तहसीलदार ब्रह्मानंद भी पहुंच गए।
दोपहर के वक्त खुकड़ी गांव के 25-30 लोग भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष अजय प्रधान के साथ ब्लॉक पहुंचे। यहां पहले से पुलिस बल की तैनाती के चलते यह लोग ब्लॉक का घेराव नहीं कर सके। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय से कुछ दूरी पर बैठक की। बैठक के बाद पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार ब्रह्मानंद को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि खुकड़ी में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों के सामने लगे गंदगी के ढेर हटाए जाएं। गांव में सीसी रोड और आंबेडकर पार्क निर्माण की मांग भी की गई। संवाद