{"_id":"61576b988ebc3e372c07027b","slug":"political-badaun-news-bly4615438120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान में किला मजबूत करने आ सकते हैं सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान में किला मजबूत करने आ सकते हैं सीएम योगी
विज्ञापन
बदायूं। हारे हुए गढ़ों को मजबूत बनाने के लिए सीएम योगी प्रदेश में 80 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा व जनसभा करने जा रहे हैं। बताते हैं कि जिले में सपा के प्रतिनिधित्व वाली सहसवान सीट को इसके लिए चुना गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी अंदरखाने सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारी भी कर रहे हैं।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के फोकस में फिलहाल जिले का सहसवान क्षेत्र है। वहीं पर जनसभा व हैलीपेड की व्यवस्था देखी जा रहीं हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को भी इसके बारे में खास जानकारी नहीं है या वह खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।
बता दें कि जिले में केवल सहसवान विधानसभा क्षेत्र ही ऐसा है जहां लंबे समय से सपा के ही विधायक हैं। भाजपा काफी मशक्कत के बाद भी इस किले को नहीं भेद पाई है। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में पार्टी का ज्यादा फोकस सहसवान पर ही रहेगा। इस बारे में डीएम दीपा रंजन से बात की गई तो उनका कहना था कि सीएम के आने की संभावना तो है पर वह कब और कहां आएंगे, इसकी तारीख और स्थान तय नहीं है। कोई लिखित निर्देश मिलने पर ही बता सकेंगी। संवाद