{"_id":"6140f4ad8ebc3edadc058bf9","slug":"political-badaun-news-bly459626111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में ही बसपा ने बदला जिलाध्यक्ष, अब कमान हेमेंद्र को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में ही बसपा ने बदला जिलाध्यक्ष, अब कमान हेमेंद्र को
विज्ञापन
हेमेंद्र गौतम।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बसपा ने एक सप्ताह में ही अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। हेमेंद्र गौतम को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले आठ सितंबर को डॉ. लाखन सिंह के स्थान पर इंजीनियर दिनेश गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया था। एक सप्ताह के भीतर ही बदलाव कर पार्टी ने सभी को चौंका दिया है।
पिछले दिनों भाजपा ने जिले में नेत़ृत्व परिवर्तन करते हुए अशोक भारती के स्थान पर राजीव गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके अगले ही दिन बसपा ने डॉ. लाखन सिंह को हटाकर इंजीनियर दिनेश गौतम को अपना जिलाध्यक्ष बना दिया। दिनेश बसपा के जिला सचिव भी रह चुके थे। बाद में जब उनको जिलाध्यक्ष बनाया गया तो पार्टी में कई तरह की चर्चा होने लगीं। अब अचानक दिनेश गौतम को अध्यक्ष पद से हटाते हुए यह जिम्मेदारी पार्टी ने हेमेंद्र गौतम को दे दी है। हेमेंद्र गौतम पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं। वह जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
एक सप्ताह के भीतर दो जिलाध्यक्ष बदलने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह का कहना है कि पार्टी का जो भी निर्णय है वह उसका स्वागत करते हैं। दिनेश गौतम से इस संबंध में बात नहीं हो सकी। इधर, हेमेंद्र गौतम का कहना है कि पार्टी एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी और जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।